
अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक 18 मई को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम तथा थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।दौराने चेकिंग पुलिस टीम द्वारा 2 कारों में नियम विरुद्ध लगी काली फिल्म को मौके पर हटवाया गया तथा संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।पुलिस द्वारा वाहन चालकों को बताया गया कि वाहनों में काली फिल्म लगाना यातायात नियमों का उल्लंघन है,जिससे सुरक्षा संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। साथ ही सभी वाहन चालकों से नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई।जनपद पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर प्रतिदिन काली फिल्म लगे वाहनों, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगा।


