अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती किरण पंत के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के सदस्यों को ग्रामीण क्षेत्रों में बटवाये जाने के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर प्रदान किए गए।आज प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा श्रीमती किरण पंत के द्वारा कोरोनाकाल में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम मेंबर दीपा पांडे एवं भावना तिवारी को क्रमशः 1500 मास्क एवं सैनिटाइजर प्रदान किए गए।जिला विधिक प्राधिकरण की टीम द्वारा वर्ष 2020 से लगातार गांव गांव जाकर एवं मलिन बस्तियों में मास्क,सैनिटाइजर एवं राशन किट बटवाए जा रहे हैं।प्रदेश मंत्री किरण पंत ने कहा कि शीघ्र ही टीम के साथ मिलकर राशन किट और फल एवं सब्जी वितरण का कार्यक्रम भी किया जाएगा।उन्होंने ऐसे समय में महिलाओं द्वारा सराहनीय कार्य करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
