अल्मोड़ा-उत्तराखंड युवा कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चौहानबाटा अल्मोड़ा में नीट 2026 परीक्षा निरस्तीकरण के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रणाली में बढ़ते भ्रष्टाचार और पेपर लीक की घटनाओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट 2026 परीक्षा रद्द होना केवल प्रशासनिक विफलता नहीं बल्कि देश के लाखों युवाओं के सपनों की हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह भ्रष्टाचार और पेपर माफियाओं के हवाले हो चुकी है।कार्यकर्ताओं ने कहा कि 22 लाख से अधिक छात्रों की मेहनत,संघर्ष और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। किसी अभिभावक ने बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज लिया तो किसी मां ने अपने गहने तक बेच दिए,लेकिन बदले में छात्रों को पेपर लीक,सरकारी लापरवाही और अव्यवस्थित परीक्षा प्रणाली मिली।युवा कांग्रेस नेता गोपाल भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री का तथाकथित अमृतकाल युवाओं के लिए विषकाल बन चुका है,जहां मेहनत हार रही है और भ्रष्टाचार जीत रहा है।उन्होंने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की न्यायिक जांच कराई जाए,दोषी अधिकारियों एवं पेपर माफियाओं पर कठोर कार्रवाई हो तथा छात्रों को मानसिक एवं आर्थिक क्षति के लिए राहत प्रदान की जाए।युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल ने कहा कि भाजपा सरकार में शायद ही कोई ऐसी परीक्षा बची हो जो भ्रष्टाचार की भेंट न चढ़ी हो।उन्होंने कहा कि अब ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।प्रदर्शन कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,जिला उपाध्यक्ष नारायण दत्त पांडे,आनंद सिंह बिष्ट,पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला,तारा तिवारी,अरविंद रौतेला, पार्षद विकास कुमार, इसरार अहमद,नरेश बाराकोटी, राधा बिष्ट,युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष गौरव जोशी,जिला महासचिव पारस डसीला,दीक्षा सुयाल,राज चौहान,रजत कुमार,अनूप कुमार,राहुल नैनीवाल,गौरव नेगी,योगेश जोशी,सुमित बिष्ट,पार्षद वैभव पांडे,प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस किरन आर्या, विधानसभा अध्यक्ष विशाल कनवाल,वीरेंद्र मलाडा सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *