अल्मोड़ा-जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों में आधार संबंधी कार्यों हेतु क्षेत्रीय जनता की अत्यधिक भागीदारी होने के कारण कई शिविरों में उपस्थित लोग पूर्ण रूप से लाभान्वित नहीं हो पाए। इसके फलस्वरूप विभिन्न माध्यमों से पृथक आधार कैंप आयोजित किए जाने के अनुरोध प्राप्त हो रहे थे। आम जनमानस की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपद में चयनित स्थानों पर विशेष आधार कैंप आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड द्वाराहाट के पंचायत भवन, ईड़ा में 20 एवं 21 मई 2026 को आधार कैंप आयोजित किया जाएगा। वहीं विकासखंड ताड़ीखेत के प्रा०पा०, टूनाकोट में 28 मई 2026 को आधार कैंप लगाया जाएगा।ज़िलाधिकारी ने नामित नोडल अधिकारियों को संबंधित स्थानों पर प्रातः 11 बजे से आधार कैंप आयोजित कराए जाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में प्रतिभाग कर आधार संबंधी कार्यों का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *