अल्मोड़ा-तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदय निधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म के विरोध में दिए गए बयान को लेकर अल्मोड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी ने बयान को बेहद शर्मनाक और निंदनीय बताते हुए कहा कि डीएमके पार्टी के नेता समय-समय पर अपनी मानसिकता के जरिए समाज में सनातन धर्म के खिलाफ विष घोलने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और आस्था पर की गई टिप्पणी करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करने वाली है जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।इसी के विरोध में आज भाजयुमो ने चौघानपाटा अल्मोड़ा में डीएमके एवं उदय निधि स्टालिन का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया।भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी के नेतृत्व में हुए पुतला दहन कार्यक्रम में जिला महामंत्री भाजपा प्रकाश भट्ट,जिला महामंत्री दर्शन रावत,नगर अध्यक्ष भाजपा विनीत बिष्ट, आनंद कनवाल,प्रदेश प्रवक्ता युवा मोर्चा नमन गुरुरानी, पार्षद अमित साह मोनू, पार्षद अभिषेक जोशी,देवेंद्र भट्ट, नगर भाजयुमो अध्यक्ष नीरज सांगा,जीवन मलवाल, मदन बिष्ट,मनोज तिवारी,आशीष डोगरा,नितिन भंडारी,शुभम रौतेला,अर्जुन बिष्ट, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल,अभिषेक तिवारी, पुष्कर बिष्ट,पारस कांडपाल, भाजयुमो जिला महामंत्री दिव्या जोशी,रोहित शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *