अल्मोड़ा-डा० अलकनन्दा अशोक कुमार उत्तराखण्ड पुलिस वाईव्स वेलफेयर की अध्यक्ष महोदया की पहल पर पुलिस परिवार का ध्यान रखते हुए जवानों/पुलिस परिवार की इस कोराना दौर में हर सम्भव मदद की जा रही है।दिनाक 22.05.2021 को UPWWA की जिलाध्यक्ष श्रीमती हेमा बिष्ट महोदया द्वारा जनपद में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के साथ कोराना संक्रमण से चिन्तित होकर तनावग्रस्त हो रहे परिवारों केे तनाव को दूर करने को लेकर सकारात्मक सोच रखें,तनाव को दूर करें एवं किस तरह हम जुम्बा,नृत्य आदि को अपने जीवन में शामिल कर सकते है से सम्बन्धित वर्चुवल गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें प्रो० मधु लता नयाल,विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा एवं नीरज बिष्ट जुम्बा एवं नृत्य प्रशिक्षक द्वारा सकारात्मक सोच एवं फिटनेस की ओर बढ़ने के टिप्स बताये गये।गोष्ठी में प्रो०नयाल, द्वारा बताया कि महिलायें अपने परिवार को खुश रखने में अहम भूमिका अदा करती हैं।वें ही घर की नींव हैं,यदि वे खुश हैं तो पूरा परिवार खुश रहता है,वो दुखी हैं तो पूरा परिवार ही परेशान हो जाता है।हमेशा ये सोचिये कि मैं एक अच्छी पत्नी,माॅ, बहिन,कुक,दोस्त हॅू इस तरह से आप अपनी रिस्पेक्ट करते हुए सकारात्मकता लायें।परन्तु आजकल हमारे आसपास जो भी घट रहा होता है उसका सीधा असर हमारी मानसिकता पर पड़ता है।जिससे हम सभी कहीं न कहीं तनाव में आ रहे हैं। बताया कि नकारात्मक सोच हमारे भीतर तनाव को बढ़ाती है तथा तनाव का नकारात्मक रूप हमारे जीवन पर बुरा प्रभाव डालता है।हम अपनी छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर तनाव को नियंत्रित कर सकते है,इस कठिन घड़ी से जीत पा सकते हैं।इसलिए हम सभी को अपने लिए कम से कम आधा या एक घण्टा समय निकालकर मेडिटेशन,योग,डान्स एवं प्रोटीन युक्त आहार आदि को प्राथमिकता दें,यह मानसिक और शारीरिक रूप से भी आपको पूरी तरह स्वस्थ रखेगा और आपके गुस्से को कंट्रोल करेगा।इसके अतिरिक्त विस्तार से प्रो० नयाल द्वारा विस्तार से तनाव को दूर करने एवं खुश रहने के कई टिप्स बताये गये।इसके उपरान्त जुम्बा एवं नृत्य प्रशिक्षक द्वारा भी सभी को बताया कि इस विषम परिस्थिति में खुद को फिट रखने के के लिए जुम्बा, नृत्य बेहतर विकल्प है,इसमें म्यूजिक के साथ थिरकते कदमों से शरीर फिट रहने के साथ-साथ मन भी खुश रहता है, एवं तनाव भी दूर होता है।जुम्बा क्या है,यह कैसे काम करता है और यह वर्कआउट कितनी तरह से आपके लिए फायदेमंद है, इन सभी के बारे में अवगत कराया गया।श्रीमती हेमा बिष्ट द्वारा मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों को नकारात्मक विचारों से दूर रह कर हमेशा खुश रहने हेतु प्रेरित किया गया, तथा कहा कि यदि वे चाहते है तो उनके फिटनेस व तनाव को दूर किये जाने हेतु ON LINE जुम्बा क्लासेस भी शुरू करवाई जा सकती हैं।
यदि पुलिस परिवार में किसी को कोई भी समस्या हो तो वे उन्हें काॅल करके भी बता सकते हैं,समस्या का निस्तारण किया जायेगा।