अल्मोड़ा-डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ। उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान एवं इंडिया ताइक्वांडो के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 125 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, रानीखेत,चौखुटिया सहित विभिन्न क्षेत्रों के ताइक्वांडो क्लबों,स्कूलों एवं प्रशिक्षण संस्थानों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 44 स्वर्ण, 9 रजत एवं 8 कांस्य पदक जीतकर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।वहीं ब्लैक पैंथर नंदा देवी ताइक्वांडो क्लब अल्मोड़ा द्वितीय स्थान पर तथा रानीखेत ताइक्वांडो स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।प्रतियोगिता में चयनित 69 स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी आगामी राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला फुटबॉल एसोसिएशन अल्मोड़ा के प्रदेश मंत्री एवं किसान मोर्चा भाजपा के हरीश कनवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,कुंदन कुमार बिष्ट,जमन बिष्ट,आशीष वर्मा,महेंद्र सिंह बिष्ट,आनंद भोज,दिनेश बिष्ट, भोपाल बिष्ट एवं श्रीमती गीता बिष्ट उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में रिद्रियांशी बिष्ट,गर्विता बिष्ट,अंशिका बिष्ट, साक्षी रॉयल,लतिका जम्याल, कियारा मेहता,सांची नेगी,काव्या,पार्थ,हार्दिक,दीक्षा डांगी, मानवी बिष्ट,सृष्टि मेहता,अवनी बिष्ट,कृतिका शर्मा,लावण्या चौहान,किरण बाफिला,खुशी नेगी,यशिका तिवारी,निष्ठा बोरा, संजना अधिकारी,काजल कांडपाल,नमन सिंह नेगी, आरव सिंह,लक्ष्य मेहता, स्वराज जोशी,कार्तिकेय पुरोहित, जय सिंह बाणी, मयंक सिंह, प्रतीक बिष्ट, भावेश बजेठा, शिवाय आर्य, सक्षम पांडे, विराज बिष्ट, मानव राठौर, सौम्या खैर, नीरज बंगाली, दीपक कुमार, हर्षित बिष्ट, अनंत बिष्ट, सत्यम कांडपाल, दक्ष रॉयल, रिया, तन्वी, तनु श्री, गोरी भट्ट एवं संयम गुलाटी सहित अनेक खिलाड़ी शामिल रहे।रजत पदक विजेताओं में अंकिता बिष्ट,जिया बानी,साक्षी बिष्ट, जीविका थपोला, कृतिका पांडे, कनक नेगी, आशना आर्य, प्रियांशी, दक्षेष जोशी, उज्जवल रावत, मयंक राणा, ओम जोशी, नमन बजेठा, निश्चल वर्मा, वेदांश भंडारी एवं विवेक भट्ट शामिल रहे।वहीं कांस्य पदक विजेताओं में भाविका कांडपाल, चांदनी, लक्ष्य बिष्ट, मृत्युंजय चौहान, हृदयाश जोशी, हार्दिक मटेला, ऋतिक तिवारी, यश सिंह नेगी, मयूर दोसाद, अद्विक वर्मा एवं आदित्य दोसाद शामिल रहे।प्रतियोगिता का संचालन प्रदीप कुमार जोशी ने किया जबकि कमल कुमार बिष्ट ने धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर खेल प्रेमियों के साथ मानस पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाएं ममता त्रिपाठी एवं उमा देवी भी उपस्थित रहीं।

