अल्मोड़ा-दिनांक 11.05.2026 को फायर स्टेशन एनटीडी अल्मोड़ा के पास ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान होमगार्ड रविन्द्र सिंह को एक पर्स मिला,जिसमें 1600 रुपये नगद तथा आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे। होमगार्ड द्वारा पर्स में मिले दस्तावेजों के आधार पर पर्स स्वामी के बारे में जानकारी जुटाई गई तथा अथक प्रयासों के बाद पर्स को सुरक्षित रुप से उसके स्वामी के सुपुर्द किया गया।पर्स वापस मिलने पर स्वामी ने ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात होमगार्ड की ईमानदारी की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

