अल्मोड़ा-दिनांक 9 और 10 मई 2026 को होने वाली जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा की आयोजन समिति द्वारा जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 हेतु आयोजन की सभी व्यवस्थाएं और कार्यक्रम को लेकर सभी प्रकार के आवश्यक कार्य, व्यवस्थाएं एवं प्रबंध पूर्ण कर लिए गए हैं।आयोजन की व्यवस्था को लेकर सभी प्रकार के प्रबंध व्यवस्थाएं संतोषजनक रही है।अध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट ने इस पर संतोष व्यक्त किया है।डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के सचिव प्रदीप कुमार जोशी ने जानकारी दी कि 9 मई 2026 को पंजीकरण,भार नाप,जांचना एवं डॉक्यूमेंट दस्तावेजों की जांच और प्रतिभागियो के सभी आवश्यक दस्तावेजों की सत्यता जांचने का कार्य किया जाएगा।दिनांक 10 मई को कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।इसमें विभिन्न क्षेत्रों,अल्मोड़ा शहर के विभिन्न विद्यालयों ताइक्वांडो के संचालित क्लबों,रानीखेत ,चौखुटिया से लगभग 150 प्रतिभागियों के प्रतिभाग करने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से प्रशिक्षित एवं क्वालिफाइड निर्णय (टेक्निकल ऑफिशियल) मंडल के सदस्यों को प्रतियोगिता को संपन्न कराये जाने के लिए नियुक्त किया गया है।प्रतियोगिता सभी वर्गों में महिला /पुरुष के सभी भार वर्ग सब जूनियर,कैडेट,जूनियर एवं सीनियर वर्ग के दोनों वर्गों में (पुमसे एवं क्योरगी) ‌फॉर्म्स एवं फाइटिंग स्किल दोनों वर्गों में संपन्न कराई जाएगी।यह जानकारी देते हुए सचिव प्रदीप कुमार जोशी ने सभी से समय पर पंजीकरण कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *