अल्मोड़ा-शुक्रवार को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी के निर्देशानुसार मोहन सिंह कोरंगा अध्यक्ष विधानसभा कपकोट युवा कांग्रेस के नेतृत्व में शामा क्षेत्र में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मास्क व सैनिटाइजर वितरण का कार्यक्रम किया गया और जनता को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जन-जागरूक अभियान चलाया गया।इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस कपकोट मोहन सिंह कोरंगा,ब्लॉक अध्यक्ष भरत सिंह कोरंगा,हरीश सिंह कोरंगा,गोपाल सिंह कोरंगा,प्रवीण सिंह,मेहरबान सिंह आदि लोग मौजूद थे।