अल्मोड़ा-मिशन हौसला को लगातार अल्मोड़ा पुलिस पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में सफल बना रही है।दिनांक 21 /05/2021 को चौकी प्रभारी मोरनौला उ०नि० सौरभ भारती को सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मेर के द्वारा सूचना दी गयी कि मोतियापाथर क्षेत्र में एक महिला जिनके पति की मृत्यु लगभग 15 साल पूर्व हो चुकी है और जिसका एक बेटा है जो बाहर प्राइवेट नौकरी करता है एवं जीवन यापन और खाने की समस्या आ रही है इस सूचना पर प्रभारी चौकी मोरनौला उ०नि० सौरभ कुमार भारती,आरक्षी विजय कुमार के साथ तत्काल मौके पर जाकर उक्त महिला को आवश्यक राशन/सब्जी व मास्क वितरित किया गया व किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मदद का भरौसा दिलाया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आस-पास के लोगों के जरिये काल करने हेतु कहा गया।
