अल्मोड़ा-हिमालयी संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्यरत अपनी धरोहर न्यास द्वारा आयोजित श्री गोलज्यू यात्रा-2026 के तहत अल्मोड़ा में भव्य शोभायात्रा निकाले जाने की तैयारी शुरू हो गई है।यह यात्रा 19 अप्रैल को चम्पावत स्थित श्री गोलज्यू मंदिर से प्रारंभ हो चुकी है और पूरे प्रदेश में विभिन्न चरणों में आयोजित की जा रही है।यात्रा संयोजक त्रिलोचन जोशी ने बताया कि बीस दिवसीय यात्रा के क्रम में आगामी 3 मई को प्रातः 11 बजे पलटन बाजार स्थित सिद्धबाबा मंदिर से शोभायात्रा का आयोजन प्रस्तावित है। यह शोभायात्रा अल्मोड़ा के मुख्य बाजार क्षेत्र से होकर निकलेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर 26 अप्रैल को नगर निगम सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक मेयर अजय वर्मा की अध्यक्षता में होगी, जिसमें आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। आयोजकों ने श्री गोलज्यू के भक्तों, धार्मिक व सामाजिक संगठनों, मातृ शक्ति समूहों, पार्षदों और जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है, ताकि आयोजन को सफल बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *