अल्मोड़ा-विगत दो दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण अल्मोड़ा जनपद में हवालबाग ब्लाक के ग्राम- धामस, पोस्ट-धामस में लाखों की फसल का नुकसान हुआ है।धामस निवासी रंजीत बिष्ट ने बताया कि विगत वर्ष कोरोनाकाल के दौरान हुए लॉकडाउन में स्वरोजगार के माध्यम से उन्होंने बंजर पड़ी 50 नाली भूमि पर बहुत मेहनत से सिंचाई की व्यवस्था कर विभिन्न प्रकार की सब्जियां फूल व अनाज इत्यादि का रोजगार प्रारंभ किया।दूर दूर क्षेत्रों से बहुत सी संस्थायें व लोग आकर सब्जियां खरीद कर ले जाते हैं तथा इसके तहत 20 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार भी प्रदान किया।किंतु विगत दो दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण आई आपदा से 50 नाली के विशाल क्षेत्रफल में की जा रही खेती व नकदी फसलों के लिये जो सुरक्षा दीवारें थी वो क्षतिग्रस्त हो गयी हैं।जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है।वर्तमान में अदरक,टमाटर, शिमला मिर्च, केसर इत्यादि सब्जियां नष्ट हो चुकी हैं । जिससे युवा उद्यमी रंजीत बिष्ट व उनका परिवार सदमें में है व पूरी तरह टूट चुका है।रंजीत ने बताया कि नुकसान की सूचना तुरंत क्षेत्र के संबंधित पटवारी को दे दी गयी है।तथा सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला व आपदा अधिकारी राकेश जोशी को भी इससे अवगत करा दिया गया है। जिनके द्वारा शीघ्र ही इस संबंध में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
धर्मनिरपेक्ष युवा मंच संयोजक विनय किरौला ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की स्वरोजगार योजना के तहत युवा रंजीत बिष्ट द्वारा स्वरोजगार कर बंजर भूमि को उपजाऊ करने के साथ ही ग्रामीणों को रोजगार देने जैसा महत्वपूर्ण कार्य किया किया जा रहा है।हम अपने मंच के माध्यम से शासन-प्रशासन से पुरजोर मांग करते हैं कि दैवीय आपदा के तहत युवा उद्यमी का जो भी नुकसान हुआ है उसे शीघ्र अति शीघ्र मुआवजा दिया जाये। जिससे युवा उद्यमी का मनोबल बना रहे और वह दुगने उत्साह से स्वरोजगार जारी रखें रख सके।