अल्मोड़ा-दिनांक 24 अप्रैल को चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस बल में अनुशासन,एकरूपता तथा शारीरिक एवं मानसिक दक्षता को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस लाइन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में शुक्रवार साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।इसके उपरांत उन्होंने स्वयं पुलिस बल के साथ दौड़ लगाकर जवानों को बेहतर फिटनेस के लिए प्रेरित किया।परेड के दौरान दौड़,तेज चाल,मंच से सलामी, ड्रिल,स्क्वाड ड्रिल एवं शस्त्राभ्यास विभिन्न अभ्यास कराए गए।परेड में उपस्थित जवानों को बलवा ड्रिल की समस्त पार्टियों की कार्रवाई, शस्त्रों के संचालन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान शस्त्रों को खोलना-जोड़ना, उनके सुरक्षित उपयोग (वेपन हैंडलिंग) तथा संबंधित तकनीकी जानकारी विस्तार से समझाई गई।परेड के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह,सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत,सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा,सीएफओ नरेन्द्र सिंह कुंवर,रमेश चंद्र प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन,समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष,फायर स्टेशन अल्मोड़ा/रानीखेत,पुलिस कार्यालय के अधि/कर्मगण सहित रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहें।
