अल्मोड़ा-उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास पर्यावरण संरक्षण एवं जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रथम अल्मोड़ा आगमन पर सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति से आगे बढ़ते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष,महासंघ अध्यक्ष,विधायक और अब मंत्री पद तक पहुंचना एक प्रेरणादायक यात्रा है जो युवाओं के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करती है।मेयर अजय वर्मा ने मंत्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में नगर एवं प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित होगा।उन्होंने स्थानीय जनता एवं कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा।इनमें सेवा निवृत्त कर्मचारियों की देयताओं का भुगतान,स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुदृढ़ करना,सार्वजनिक मार्गों का निर्माण तथा हुडको की देनदारियों के समाधान हेतु नगरपालिका को आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग शामिल रही।राम सिंह कैड़ा ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषदों एवं महापालिकाओं को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे विकास को गति मिलेगी और जनता का विश्वास और अधिक मजबूत होगा।उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्यों में बाधा डालने के प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि सरकार राष्ट्रहित एवं विकास को सर्वोपरि मानती है।सांसद अजय टम्टा ने मंत्री के नवनियुक्त पद पर स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में शहरी विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति होगी।उन्होंने इसे उत्तराखंड के लिए एक सकारात्मक संकेत बताया।कार्यक्रम के दौरान देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ ने भी अपनी मांगें मंत्री के समक्ष रखीं, जिनमें नगरपालिका की भूमि पर बने आवासों को मालिकाना हक प्रदान करने की मांग प्रमुख रही।स्वागत कार्यक्रम में संसद एवं केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, विधायक प्रमोद नैनवाल,दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल, मेयर अजय वर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,कैलाश शर्मा,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, गोपाल जीना,सिकंदर पवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राजीव गुरुरानी,मंडल अध्यक्ष विनीत बिष्ट,नवीन बिष्ट,संजय बिष्ट,जिला पदाधिकारी संदीप श्रीवास्तव,मनोज जोशी, मनीष जोशी,देवेंद्र भट्ट,अर्जुन बिष्ट,कैलाश गुरुरानी,मनोज तिवारी, श्याम पांडे,रेखा आर्य,अनीश कुमार,प्रमोद पवार, आनंद डंगवाल,पंकज वर्मा, नगर अध्यक्ष कमला तिवारी, दीपा जोशी,प्रीति रस्तोगी, दीपिका बिष्ट,व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा,देवाशीष नेगी,जगत तिवारी,धर्मेंद्र आर्य,मुस्तकीम मालिक,इंदर नेगी,युवा मोर्चा के शुभम रौतेला,गौरव भंडारी,चंद्रशेखर पालीवाल,जगदीश उप्रेती, अभिषेक तिवारी,आशीष डोगरा आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
संचालन जिला महामंत्री दर्शन रावत एवं प्रकाश भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।
