अल्मोड़ा-कोरोना की भयावह स्थिति को देखकर हर कोई दंग हैं,अमीर से लेकर ग़रीब हर तबके का इंसान इससे परेशान हैं।कोरोना की चपेट में आ रहे मरीजों में ऑक्सीजन की समस्या अधिकतर देखने को मिल रही हैं।इसी को मध्यनजर रखते हुए व आम जनमानस को थोडी राहत पहुचाने के लिए राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने अपने सांसद निधी कोटे से सोमेश्वर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक चिकित्सालय दौलाघट,मजखाली ,कुवाली और बांसुलीसेरा को 6 ऑक्सीजन सिलेंडर व 5 ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर दिए गए हैं,जिसका लाभ क्षेत्र की जनता उठा सके और इस वैश्विक महामारी के दौरान मरीज़ को दूर व दूसरे अस्पतालों में ना जाना पड़े।ज्येष्ठ प्रमुख गोपाल सिंह खोलिया की जागरूकता का ही नतीजा है कि आज अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर और कन्सनट्रेटर जैसे उपकरण मौजूद हैं।ज्येष्ठ प्रमुख द्वारा ही ये बात सांसद प्रदीप टम्टा को बताई गई थी और उसपर सांसद द्वारा त्वरित कार्यवाही भी की गई।6 लाख की धनराशि से आए ये उपकरण क्षेत्र की जनता के लिए संजीवनी का काम करेगी,क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति जो ऑक्सीजन की कमी महसूस कर रहा हो वो इसका लाभ उठा सकता हैं।इस मुश्किल दौर में अस्पतालों में इस तरह के उपकरण होने बहुत आवश्यक हैं ताकि मरीज़ समय रहते ही सही उपचार मिल सके।सांसद प्रदीप ने कहा ये मेरा कर्तव्य था कि मैं जनता की हर वो सम्भव मदद कर सकूं जो मेरे बस में हो।कुछ दिन पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख गोपाल खोलिया का मेरे पास फोन आया और उन्होंने निजी अस्पताल के बारे में मुझे बताया और जिन उपकरणों की कमी अस्पताल के अंदर थी उसके बारे में अवगत कराया,मैंने तुरन्त कार्यवाही करते हुए अस्पतालों को 6 सिलेंडर और 5 कन्सनट्रेटर प्राप्त कराए।आगे जो भी मदद मुझसे हो सकेगी मैं वो करूंगा ऐसा मैंने क्षेत्र की जनता को आश्वासन दिया।सांसद प्रतिनिधि ललित मेहता और क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल खोलिया ने भी राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा का धन्यवाद व्यक्त किया।।