पिथौरागढ़-आज युवा कांग्रेस पिथौरागढ़ के पदाधिकारियों द्वारा भारत के आधुनिक क्रांति के जनक भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर पिथौरागढ़ में जगह जगह लोगो को कच्चा राशन,फल व मास्क वितरण का कार्यक्रम किया गया।जिसमें ग्रामों तथा वार्डों में जाकर राशन,फल व मास्को का वितरण कर लोगों कि मदद व उनको जागरुक भी करने का प्रयास किया गया।जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर के आह्वाहन पर प्रदेश सचिव करन सिंह के नेतृत्व में शहर में गरीबों को राहत सामग्री बांटी गई एवं उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।इस अवसर पर प्रदेश सचिव करन सिंह ने कहा कि इस भयंकर महामारी में लोग डबल मास्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें व दी गई गाइड लाइन का पालन करे।राहत सामग्री व फल वितरण में हिमांशु सौन, हर्षू माहरा,मोहित ठाकुर,पूरन कुमार व करन कपूर उपस्थित थे।राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर लोगों को जागरूक करने का साप्ताहिक प्रोग्राम 25 मई तक चलेगा जिसमें मास्क वितरण,रक्तदान शिविर व राशन वितरण आदि प्रोग्राम किए जाएंगे।
इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में राशन वितरण किया गया और ब्लॉक अध्यक्ष मुनाकोट निर्मल सौन के नेतृत्व में मुनाकोट ब्लॉक के ग्रामों में लोगो को राहत सामग्री दी गई।धारचूला विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष संदीप वर्मा द्वारा लोगो को मास्क और सेनेटाइजर बांटे गए।डीडीहाट में विधानसभा अध्यक्ष बसंत जोशी द्वारा फल वितरण किए गए और गंगोलीहाट में विधानसभा अध्यक्ष पंकज जोड़ा द्वारा राहत सामग्री वितरित की गई।