अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को जनपद के होटल,स्पा सेंटर, रेस्टोरेंट,सराय एवं आश्रमों में सघन चेकिंग अभियान चलाय़े जाने के निर्देश दिये गये है।इस क्रम में पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में दिनांक 18 अप्रैल को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा एवं प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली के नेतृत्व में एसएसआई रमेश बोरा,महिला उपनिरीक्षक बीना दोसाद मय पुलिस टीमों द्वारा अल्मोड़ा क्षेत्र के स्पा सेंटरों को चेक किया गया।व्यवस्थाओं की जानकारियां लेते हुए वैधानिक मानकों की गहन जांच की गयी।इस दौरान M/S Seven Heaven Spa व Blue Sky Relax Spa सेंटर में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। स्पा सेंटरों में आगंतुक ग्राहकों का कोई विधिवत रजिस्टर मेंटेन नहीं किया जा रहा था तथा ग्राहकों से पहचान पत्र नहीं लिया जा रहा था। इसके अतिरिक्त वहां कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था।उक्त अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए दोनों स्पा सेंटरों के प्रबंधकों नेहा मिश्रा एवं वीरेंद्र सिंह के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत पांच पांच हजार की चालानी कार्यवाही की गयी।साथ ही पुलिस टीम द्वारा स्पा सेंटर संचालकों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में सभी आवश्यक अभिलेखों का विधिवत संधारण,आगंतुकों की पहचान सुनिश्चित करने तथा कर्मचारियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराया जाना सुनिश्चित करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर भविष्य में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *