अल्मोड़ा- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को अल्मोड़ा के पड़ोलिया में पिरूल आधारित बायोमास प्रोडक्शन यूनिट का उद्घाटन किया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस यूनिट के लगने से आसपास क्षेत्र की महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं पिरुल एकत्रित करके उद्योगों को बेचेंगी,उनके हित सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पहले ही नीति बना चुकी है।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इससे न सिर्फ जंगलों की आग रोकने में मदद मिलेगी, साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्र में उद्योगों को ऊर्जा के नए विकल्प उपलब्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *