अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में लोक निर्माण विभाग के कार्य प्रभारित नियमित अधिष्ठान के सेवानिवृत्त पेंशनर्स ने अपनी लंबित पेंशन को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद की। पेंशनर्स ने आज गांधी मूर्ति चौघानपाटा में धरना देते हुए पेंशन भुगतान की मांग उठाई।उनका आरोप है कि 1 जनवरी 2026 से अब तक उन्हें पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।धरना स्थल पर पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के महासचिव चन्द्र मणी भट्ट,उपाध्यक्ष पी एस बोरा और कोषाध्यक्ष गिरीश चन्द्र जोशी ने सरकार और विभाग से शीघ्र पेंशन भुगतान की मांग की।उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी जीवन भर की सेवा के बाद आज बुनियादी जरूरतों के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।धरने के दौरान अधीक्षण अभियंता प्रथम वृत्त, इं. हरीश कुमार ने पेंशनर्स को वार्ता के लिए बुलाया और जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।उनके आश्वासन के बाद फिलहाल धरना स्थगित कर दिया गया।हालांकि पेंशनर्स ने अधीक्षण अभियंता को लिखित रूप से चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर पेंशन का भुगतान नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन धरना और अनशन के लिए बाध्य होंगे।इस दौरान मोहन सिंह विरोडिया,बसन्त बल्लभ पंत,नन्दन सिंह,प्रयाग दत्त जोशी,जीवन चन्द्र डालाकोटी, प्रेम सिंह रावत,श्रीमती कलावती,अमर सिंह,गुलाब राम,हरी सिंह,नन्दी देवी,जगत राम,जीवन सिंह,पूरन सिंह, बालम सिंह सहित कई पेंशनर्स मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *