अल्मोड़ा-पुलिस एक तरफ जहाँ कोरोना महामारी की इस विषम परिस्थिति में कोविड नियमों का पालन कराने में जुटी है वहीं अशोक कुमार डी०जी०पी० उत्तराखण्ड महोदय की पहल मिशन हौसला के अन्तर्गत हर जरूरतमन्दों की मदद के लिए आगे आ कर हर जरूरतमन्दों की मदद भी कर रही है।एस०एस०पी० अल्मोड़ा पंकज भट्ट द्वारा अपने अधिनस्थ अधि०/कर्मचारियों को लगातार हर जरूरतमन्दों की मदद के लिए आगे आने को भी प्रेरित कर रहे हैं।मिशन हौसला पर भरौसा कर एक व्यक्ति निवासी दन्या अल्मोड़ा द्वारा मीडिया सैल के मोबाइल नम्बर पर फरियाद की उनकी पत्नी जो कि महिला अस्पताल में भर्ती हैं,जिनका ब्लड ग्रुप O निगेटिव है,जिन्हें ब्लड चढाया जाना अतिआवश्यक है एवं कहीं से कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है।मीडिया सैल द्वारा इस फरियाद को एसएसपी सर के संज्ञान में लाते ही उनके द्वारा जनपद के सभी अधि०/कर्मगण से तत्काल सम्पर्क करवाकर इच्छुक अधि०/कर्म० को रक्तदान हेतु प्रेरित किया गया।जिस पर इस नेक काम में आगे आये कोविड सैल प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी एवं एल०आई०यू०की उ०नि० दीपा बिष्ट द्वारा समय से रक्तदान कर महिला की जान बचाई।जरूरमन्द को अन्य मदद हेतु भी भरौसा दिलाया गया।रक्तदान पर उक्त महिला के पति ने उत्तराखण्ड पुलिस के मिशन हौसले की सराहना करते हुए एसएसपी अल्मोड़ा का आभार व्यक्त किया गया।
