अल्मोड़ा-संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं बाल्मीकि समाज के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के नारों के साथ उन्हें याद किया।इसके उपरांत नगर निगम कार्यालय स्थित संघ के कार्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित और शोषित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया जिनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष दीपक चंदेल,जिलाध्यक्ष दीपक शैतानी,शाखा महासचिव राजेश टांक,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश कुमार,उपाध्यक्ष चंदन,संगठन सचिव घनश्याम बंटी,कोषाध्यक्ष राजेंद्र पवार सहित यशपाल, अमित (मोनू),कृष्ण कुमार, दलीप,वाशु पवार,प्रदीप,दिनेश, लक्की,किट्टू,राजकुमार, अशोक,कुक्की,दीपचंद, बलबीर,अमन टांक,अनूप सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
