अल्मोड़ा- नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों का आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत रैली नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए दोपहर में चौहानबाटा पहुंची जहां नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया।कार्यक्रम में नव निर्वाचित यूथ जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा विक्रम सिंह फर्त्याल,जिलाध्यक्ष रानीखेत चंदू वर्मा सहित प्रदेश महासचिव प्रदीप बिष्ट,जिला महासचिव पारस डसीला,जिला महासचिव दीक्षा सुयाल,नगर अध्यक्ष गौरव जोशी,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव किरण आर्या,विधानसभा अध्यक्ष सोमेश्वर भुवन दोसाद,अल्मोड़ा विधानसभा अध्यक्ष विशाल कनवाल,जागेश्वर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मलाडा सहित अन्य सभी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया।साथ ही पंचायती राज संगठन के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष हरीश भट्ट एवं प्रदेश सचिव गोपाल गुरुरानी का भी भव्य स्वागत किया गया। सभी नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि वे धरातल पर उतरकर कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।स्वागत कार्यक्रम में अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी,पूर्व विधानसभा गोविंद सिंह कुंजवाल,जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र भोज,युवा कांग्रेस नेता अधिवक्ता गोपाल भट्ट, दीवान सतवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे,अंकुर कांडपाल,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, प्रीति बिष्ट,गीता महारा,नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री पूरन रौतेला,बालम भाकुनी,ललित फर्त्याल,राहुल अधिकारी,गोलू सतवाल,रॉबिन भंडारी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी,दीपक कुमार, पार्षद वैभव पांडे, अजीत कार्की,नंदन सिंह फर्त्याल,राजेश अधिकारी,जिला पंचायत सदस्य हेम कुमार आर्य, दीप डांगी, कार्तिक साह, विनोद वैष्णव,अख्तर हुसैन, विपुल कार्की,दिनेश नेगी, विनोद वैष्णव,नरेंद्र बगडवाल सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस एवं यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *