बागेश्वर-देश में कोरोना महामारी के कारण जिस प्रकार ऑक्सीजन की खपत लगातार बढ़ते जा रही है और लोग ऑक्सीजन की कमी के कारण मृत्यु के शिकार हो रहे हैं इन सब के दृष्टिगत दीया समूह ने सभी लोगों को कम से कम अपने आसपास एक पेड़ लगाने का आह्वान किया और जिसकी शुरुआत उन्होंने खुद अपने आसपास पर लगाकर की गयी।दीया ग्रुप के सक्रिय सदस्य गंगा सिंह बसेड़ा ने कहा है कि जिस प्रकार लोगों ने पेड़ों का अंधाधुंध कटान किया है और जंगलों को आग के हवाले किया है उसका दुष्परिणाम आज हमें देखने को मिल रहा है कि हमें ऑक्सीजन तक नसीब नहीं हो पा रही है देश में पानी की कमी अपने प्रचंड स्थिति पर पहुंच चुकी है और आने वाले समय में यदि स्थिति को बदला नहीं गया तो यह परिस्थिति और भी भयंकर हो सकती है इसलिए हम सभी को प्रकृति के साथ खिलवाड़ ना करते हुए उसके साथ मिलजुल कर आगे बढ़ना होगा और पेड़ों की रक्षा वह जंगलों की रक्षा करनी होगी।दीया समूह एजुकेशन और पर्यावरण के क्षेत्र में काफी समय से लोगों को जागरूक करने में और जरूरतमंद को शिक्षण सहायक सामग्री पहुंचाने में मदद कर रहा है।वृक्षारोपण के इस मौके पर अमित गढ़िया,गंगा सिंह बसेड़ा,गिरीश मिश्रा,नंदन सिंह बसेड़ा, विनोद जोशी,ख्याली जोशी,अखिलेश चौहान आदि लोगों ने अपने आसपास पर लगाने वह लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।