अल्मोड़ा-उत्तरांचल स्टेट प्रायमरी टीचर्स एसोसिएशन जनपद अल्मोड़ा की जनपद स्तरीय बैठक शिक्षक भवन लक्ष्मेश्वर अल्मोड़ा में आयोजित की गई।बैठक जनपद अल्मोड़ा की सभी 12 ब्लॉक इकाइयों और जिला कार्यकारिणी द्वारा प्रतिभाग किया गया।बैठक के प्रथम सत्र में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा अल्मोड़ा रवि मेहता द्वारा विभिन्न विकासखण्डों की समस्याओं को सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई और निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया गया।उनके द्वारा सभी शिक्षकों के वित्तीय प्रकरण,लंबित पदोन्नति और जनगणना ड्यूटी के संबंध में आवश्यक जानकारियां सांझा की गई। बैठक के द्वितीय सत्र में संगठन की ब्लॉक इकाइयों और जनपद यह कार्यकारिणी के बीच विभिन्न शिक्षक मुद्दों पर चर्चा परिचर्चा हुई।जिलाध्यक्ष किशोर जोशी द्वारा सभी शिक्षक मुद्दों पर संगठित रहते हुए कार्य करने का आवाहन किया गया।बैठक में जिला मंत्री जगदीश भंडारी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र घुघतयाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कांडपाल सहित सभी विकासखण्डों के अध्यक्ष,मंत्री और कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।
