अल्मोड़ा-जनपद में यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने हाईटेक कदम उठाया है।अब शहर के प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।पुलिस द्वारा शिखर,केमू स्टेशन और चौघानपाटा जैसे व्यस्त इलाकों में आधुनिक कैमरे स्थापित किए गए हैं,जिनसे रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।गलत रूट पर वाहन चलाने या नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वालों पर अब सीधे कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी और तुरंत कार्रवाई की जाएगी।इस पहल का मुख्य उद्देश्य यातायात को सुचारू बनाए रखना,सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और आम लोगों व पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना है।अल्मोड़ा पुलिस का कहना है कि नई तकनीक के इस्तेमाल से न केवल ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित होगा,बल्कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर भी तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *