अल्मोड़ा-27 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ से जुड़े इंजीनियर्स शुक्रवार को भी हड़ताल पर डटे रहे। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया। जल्द समस्याओं को निदान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।नगर के शक्ति सदन में हड़ताल पर डटे इंजीनियर्स ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि संघ लंबे समय से अपनी 27 सूत्रीय समस्याओं के निराकरण की मांग उठा रहा है। लेकिन सरकार उनकी मांगों को लगातार अनदेखा कर रही है। जिससे इंजीनियर्स में भारी रोष व्याप्त है। इधर, तड़ताल के चलते विभिन्न विभागों में निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। प्रस्ताव बनाने, सर्वे आदि का कार्य भी नहीं हो पा रहा है, लेकिन इसके बाद भी सरकार समस्याओं के निदान के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है। मांगों के अब तक पूरा नहीं होने से इंजीनियर्स में आक्रोश व्याप्त है।यहां दीप चंद्र पांडे, रिनी पांडे, हिमांशु जोशी, जीएस मेहरा, ललित बिष्ट, सूरज सिंह रावत, हितांशी नैनवाल सहित दर्जनों इंजीनियर मौजूद रहे।
