अल्मोड़ा-दिनांक 10 अप्रैल को चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस बल में अनुशासन,एकरूपता तथा शारीरिक एवं मानसिक दक्षता को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस लाइन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में शुक्रवार साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।इसके उपरांत उन्होंने स्वयं पुलिस बल के साथ दौड़ लगाकर जवानों को बेहतर फिटनेस के लिए प्रेरित किया।परेड के दौरान दौड़,तेज चाल,मंच से सलामी, ड्रिल,स्क्वाड ड्रिल एवं शस्त्राभ्यास विभिन्न अभ्यास कराए गए।परेड में उपस्थित जवानों को शस्त्रों के संचालन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान शस्त्रों को खोलना-जोड़ना,उनके सुरक्षित उपयोग (वेपन हैंडलिंग) तथा संबंधित तकनीकी जानकारी विस्तार से समझाई गई।परेड के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।इस दौरान सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत,सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा,सीएफओ नरेन्द्र सिंह कुंवर,रमेश चंद्र प्रतिसार निरीक्षक,योगेश चन्द्र उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा,जानकी भण्डारी प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली,निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़ (वाचक),हयात सिंह प्रभारी निरीक्षक यातायात, निरीक्षक देवेन्द्र सिंह नेगी,थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट,थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक,राजेन्द्र प्रसाद प्रभारी चौकी ताकुला, हीरा सिंह (प्रधानलिपिक), उपनिरीक्षक सपु मोहित कुमार अन्य अधि0/कर्म0गण सहित रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहें।
