अल्मोड़ा-उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ की अल्मोड़ा शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गए। परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। चुनाव में मनीष जोशी अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर बलवन्त मेहता और चंद्रशेखर जोशी निर्वाचित हुए। शाखा मंत्री के रूप में भगवत मेहरा तथा संयुक्त मंत्री के रूप में गिरधारी कुमार और मीना जोशी को जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन मंत्री पद पर गौरव शाह और कोषाध्यक्ष के रूप में चतर सिंह का चयन हुआ। संप्रेक्षक के रूप में राम लाल को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दीपक कुमार, सार्थक कुमार और ललित राणा निर्वाचित हुए, जबकि कार्यालय सचिव सदस्य के रूप में सूरज टम्टा तथा क्षेत्रीय सदस्य के रूप में कोशल कुमार, मीना जोशी और मदन सिंह बिष्ट को जिम्मेदारी दी गई। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी रामप्रीत यादव, विरेन्दु विष्ट और ललित मोहन पांडे ने पर्यवेक्षक के रूप में की। उनके निर्देशन में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
