अल्मोड़ा-लमगड़ा ब्लॉक में निजी विद्यालयों द्वारा मनमाने तरीके से शुल्क वसूले जाने के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कई विद्यालय प्रवेश के नाम पर अवैध फीस वसूल रहे हैं और अभिभावकों पर ड्रेस, कॉपी और किताबें विद्यालय से ही खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष वरुण कपकोटी ने कहा कि क्षेत्र में कई विद्यालय बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं और शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से ऐसे विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, योग्य शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने और विद्यालयों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मनीष राय, राहुल कनवाल, रोहित कुमल्टा, करण बिष्ट, दीपक लोहनी, जया और लक्ष्मी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *