अल्मोड़ा-हरबन्स सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 9 अप्रैल को कोतवाली अल्मोड़ा का वार्षिक निरीक्षण किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा गार्द सलामी ग्रहण करने के उपरांत कोतवाली/थाने का निरीक्षण प्रारम्भ किया गया।कोतवाली /सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, प्रभारी निरीक्षक भवन, कर्मचारी बैरिक एवं भोजनालय आदि का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को जांचा परखा गया। इस दौरान थाने में साफ-सफाई सही पाई गयी।कोतवाली के समस्त अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां चैक की गयी।कार्यालय स्टॉफ को अभिलेखों को अध्यावधिक रखने एवं रखरखाव सही रखने हेतु निर्देशित किया गया।सीसीटीएनएस कार्यो को चैक करते हुए नियुक्त कार्मिकों से ऑनलाइन जीडी सहित आईआईएफ फार्मों को ससमय से फीड करने तथा सभी पोर्टलों को निरन्तर चैक कर ससमय कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, वारंटो की तामीली व निरोधात्मक कार्यवाही आदि की समीक्षा की गई।लम्बित विवेचनाओं व शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने,वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने तथा थाने के लम्बित मालों व मुकदमाती वाहनों की के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये गये है।अभिलेखों को अध्यावधिक रखने तथा कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।सरकारी संपत्ति का सही ढंग से रख रखाव हेतु निर्देशित किया गया।जवानों से शस्त्र हैण्डलिंग का अभ्यास कराकर शस्त्रों के बारे में जवानों की जानकारी परखी गई। जिसमें अपर उनि कैलाश चन्द्र जोशी को उत्कृष्ट शस्त्र हैण्डल करने पर पुरस्कृत किया गया। समस्त अधि0/कर्म0गणों को एनटीराईड गैस गन तथा बल्वा ड्रिल की समस्त पार्टियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस जवान को फूल बॉडी प्रोटेक्टर पहनवाकर भीड़ को तितर-बितर करने का ड्रिल कराया गया।आपदा प्रबन्धन सामग्री का निरीक्षण करते हुए उपरकरणों को हमेशा कार्यशील रखने और जवानों को प्रशिक्षित करने के लिये निर्देशित किया गया।कोतवाली में आने वाले आगंतुको/शिकायतकर्ता के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करते हुए समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।थाना क्षेत्रान्तर्गत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु गश्त, पिकेट, चीता आदि ड्यूटियाँ लगाने के निर्देश दिये गये।बीटों में नियुक्त कर्मचारियों को बीट क्षेत्र में निरन्तर भ्रमण करने हेतु निर्देशित किया गया।अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।व्यापक सत्यापन अभियान व जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।ऑपरेशन प्रहार के दृष्टिगत मफरुरों को गिरफ्तारी हेतु प्रभारी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, वरिष्ठ उ0नि0 प्रथम सतीश चन्द्र कापड़ी, वरिष्ठ उ0नि0 द्वितीय रमेश बोरा, चौकी प्रभारी एनटीडी दिनेश परिहार, चौकी प्रभारी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा , म0उ0नि0 रिकी सिंह सहित अन्य अधि0/कर्म0गणों मौजूद रहें।
