नैनीताल-गुरुवार को हाईकोर्ट में एक महत्वपूर्ण जनहित याचिका जो कि अल्मोड़ा के कोसी के नजदीक बिमोला गांव के निवासी प्रकाश चंद्र जोशी ने दायर की थी उस पर उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। गौरतलब है कि कोसी नदी में कोसी डैम के पास अवैध मलवा डंप करने और अवैध कटान करने,अल्मोड़ा के पानी को प्रदूषित करने तथा सार्वजनिक रास्ते को रोकने के खिलाफ यह जनहित याचिका दायर की गई है।इस मामले की पैरवी हाई कोर्ट के अधिवक्ता विनोद चंद्र तिवारी के साथ प्रभाकर जोशी और भूपेश सिंह बिष्ट ने की।उच्च न्यायालय के द्वारा मामले की सुनवाई के दौरान तथा कथित व्यक्ति जिसके द्वारा यह कार्य किया गया है उसे भी पक्षकार बनाने का निर्देश दिया है। अधिवक्ता विनोद तिवारी ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई अगले हफ्ते में होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *