अल्मोड़ा-चन्द्रशेखर घोड़के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ0नि0 यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।दिनांक 8 अप्रैल को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी इन्टरसेप्टर अल्मोड़ा सुमित पाण्डे मय ट्रैफिक पुलिस टीम द्वारा टैक्सी स्टैण्ड तिराहा के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।इस दौरान मो0सा0 सं0-UP21-DL-6070 के चालक पुलकित चौहान निवासी जाखन देवी अल्मोड़ा शराब के नशे में बिना डीएल दोपहिया वाहन को चलाते हुए पाया गया जिस पर चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार करते हुए वाहन को सीज किया गया।इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 25 लोगों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।
