अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद में व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 8.04.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में एसएसआई रमेश बोरा द्वारा स्प्रिंगडेल्स स्कूल अल्मोड़ा में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।छात्र छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को महिला सुरक्षा,साइबर क्राइम से बचाव,सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग तथा नए आपराधिक कानूनों में महिला सुरक्षा/बाल अपराध से संबंधित प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।साथ ही भारतीय न्याय संहिता,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया।विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया तथा एक सुरक्षित और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।इस दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे डायल 112,महिला सुरक्षा 1090,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा मानस हेल्पलाइन 1933 की जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस अथवा अपने परिजनों से संपर्क करने की सलाह दी गई।एसएसआई रमेश बोरा द्वारा विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें जिम्मेदार एवं सजग नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *