अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा जिला इकाई की मासिक बैठक आज राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार आयोजित की गई। निर्देशानुसार प्रत्येक माह के द्वितीय सप्ताह में जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जानी है जिसके क्रम में यह बैठक होटल शैलेश, अल्मोड़ा में संपन्न हुई।बैठक में विगत अवधि में किए गए संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गहन विचार-विमर्श किया गया।जिला पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों एवं संगठन विस्तार से संबंधित गतिविधियों की जानकारी साझा की।साथ ही कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं परिणामकारी बनाने हेतु आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।बैठक में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस सप्ताह एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।इन कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक समरसता, जनजागरूकता एवं सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।इसके अतिरिक्त संगठन के आगामी अभियानों को लेकर बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने,कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने एवं संगठन को सुदृढ़ बनाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी की नीतियों एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।अंत में सभी पदाधिकारियों से संगठनात्मक अनुशासन,सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया ताकि आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल,जिला महामंत्री दर्शन रावत,प्रकाश भट्ट,जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव,संजय डालाकोटी, जिला मंत्री मनोज जोशी,कमल बिष्ट,मीडिया प्रभारी मदन बिष्ट, गोविंद मटेला,कार्यालय प्रभारी सौरभ वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार जोशी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *