अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा द्वारा नवनियुक्त दर्जा मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल के प्रस्तावित आगमन को लेकर आज होटल शैलेश में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी करते हुए स्वागत कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने पर विस्तृत चर्चा की।बैठक में जानकारी दी गई कि गोविंद सिंह पिलख्वाल का अल्मोड़ा आगमन 11 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है।उनके स्वागत के लिए होटल सुनीता सनसिटी अल्मोड़ा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए यह निर्णय लिया गया कि उनके आगमन पर सिकुड़ा बैंड, धारानौला से गाड़ियों के काफिले के साथ पूरे उत्साह और सम्मान के साथ उन्हें होटल सुनीता सनसिटी तक लाया जाएगा।इसके पश्चात होटल के सभागार में मुख्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें जनपद के सभी कार्यकर्ता,पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन शामिल होंगे।बैठक के दौरान कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे स्वागत स्थल की सजावट,यातायात प्रबंधन,कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां एवं कार्यक्रम के सुचारू संचालन पर विस्तार से चर्चा की गई तथा दायित्वों का वितरण भी किया गया।भाजपा जिला संगठन ने जनपद के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाएं तथा नवनियुक्त राज्य मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करें।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने की।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल,जिला महामंत्री दर्शन रावत एवं प्रकाश भट्ट, जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव एवं संजयडालाकोटी,जिला मंत्री मनोज जोशी एवं कमल बिष्ट,मीडिया प्रभारी मदन बिष्ट,गोविंद मटेला, सौरभ वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार जोशी, कैलाश गुरुरानी,मंडल अध्यक्ष विनीत बिष्ट,नवीन बिष्ट,संजय बिष्ट,अर्जुन बिष्ट,देवेंद्र भट्ट,रजा अली,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी,जगदीश नगरकोटी,पार्षद अमित साह मोनू,नमन गुरुरानी,नीरज सांगा, हिमाल शर्मा,पवन नगरकोटी , आशीष जोशी,जय साह,सुभम रौतेला,आनंद कनवाल,पीयूष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *