अल्मोड़ा-जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आज विकासखंड हवालबाग के अंतर्गत बल्टा गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गांव में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की जानकारी ली।उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मार्गीय सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और सड़क सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क मार्गों को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं।इसके अतिरिक्त उन्होंने गांव में खेल मैदान के निर्माण को लेकर भी अधिकारियों से जानकारियां प्राप्त कर इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर खेल मैदान स्थल का निरीक्षण किया साथ ही इसके विकास के लिए पीडब्लूडी को जल्द ही आगणन बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने क्षेत्र में सब्जी उत्पादन की गतिविधियों की भी जानकारी ली और किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है। इसके लिए उन्होंने जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए सूअर रोधी दीवार का आगणन भी बनाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए, जिससे ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।इस अवसर पर तहसीलदार सदर ज्योति धपवाल,अधिशाषी अभियंता पेयजल निगम संजीव वर्मा,जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी डी एन कांडपाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *