अल्मोड़ा-चन्द्रेशखर घोडके, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के यातायात/थाना प्रभारियों को जनपद में नो पार्किंग क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई व नगर में निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं। दिनांक 7 अप्रैल को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदशन में सीओ बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात/ इन्टरसेप्टर सुमित पाण्डे मय ट्रैफिक पुलिस टीम द्वारा एलआरसाह रोड पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान नो पार्किग जोन में वाहन खड़ी करने पर 20 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।अल्मोड़ा पुलिस द्वारा स्थानीय नागरिकों से अपील की गयी कि नो पार्किंग क्षेत्रों का विशेष रुप से पालन करें तथा अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें,जिससे नगर में यातायात व्यवस्था सुचारू,सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनी रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *