अल्मोड़ा-दिनांक 9.10.2024 को थाना दन्या क्षेत्र निवासी ठेकेदार दिलीप सिंह द्वारा तहरीर दी गई कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कॉल पर स्वयं को शर्मा जी बताते हुए सिकन्दराबाद,बुलन्दशहर स्थित एक सीमेंट कम्पनी का मार्केटिंग मैनेजर बताया।आरोपी ने सीमेंट बेचने के नाम पर विश्वास में लेकर उनसे ₹5,20,000 की धनराशि ठगी कर ली।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दन्या में एफआईआर संख्या 30/2024 धारा 316(2)/318(4) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा संबंधितों को निर्देशित कर साइबर ठगी के गिरोह को दबोचने के लिये गठित टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए थे।अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत व प्रभारी साइबर सेल/एसओजी के नेतृत्व में गठित पुलिस व साइबर टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं आवश्यक सुरागरसी-पतारसी कर अथक प्रयासों से साइबर ठग को त्वरित ट्रेस कर जानकारी जुटाते हुए माह अक्टूबर 2024 में अपर उपनिरीक्षक पुष्कर खाती मय टीम द्वारा पश्चिम बंगाल जाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।विवेचक प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भंडारी की गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही के फलस्वरूप न्यायालय के समक्ष आरोपी अंकित चौधरी उर्फ शर्मा जी द्वारा ठेकेदार से ठगी करने को स्वीकार किया गया। जिसके उपरांत ठेकेदार दिलीप सिंह को पूरी धनराशि 5 लाख 20 हजार रुपया लौटाये गये।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण अंकित चौधरी उम्र 21 वर्ष पुत्र सतेन्द्र चौधरी निवासी विलेच धाटा 86 कैनाल साउथ रोड कोलकाता पश्चिम बंगाल है।पुलिस टीम में जानकी भंडारी प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली,अपर उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह थाना चौखुटीया,अपर उपनिरीक्षक फिरोज खान साइबर सेल,हे कानि धीर सिंह थाना दन्या शामिल रहे।ठेकेदार दिलीप सिंह ने अल्मोड़ा पुलिस व साइबर टीम की तत्पर एवं सराहनीय कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया।
