अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के कोतवाली/थाना प्रभारियों को स्कूलों,कॉलेजों, नगर,कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों सहित विभिन्न संस्थानों में जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में हरबन्स सिंह अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के मार्गदर्शन व सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह के पर्यवेक्षण में दिनांक 6 अप्रैल को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में वउनि सतीश चन्द्र कापड़ी द्वारा सैनिक कल्याण बोर्ड अल्मोड़ा में जागरुकता अभियान चलाकर साइबर अपराध सहित विभिन्न लाभप्रद विषयो के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।पुलिस टीम द्वारा उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों जैसे डिजिटल अरेस्टिंग,फर्जी कॉल,ओटीपी फ्रॉड आदि से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के संबंध में भी महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए।पुलिस टीम द्वारा सचेत किया गया कि किसी भी संदिग्ध कॉल,लिंक या व्यक्ति पर तत्काल विश्वास न करें तथा अपनी व्यक्तिगत व बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें।इसके अतिरिक्त यातायात के नियम,नशे के दुष्प्रभाव,नये आपराधिक कानून,बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार व मजदूर न रखने हेतु बताया गया।साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर डायल 112,मानस हेल्पलाइन नंबर 1933,साइबर हेल्पलाइन 1930,महिला हेल्पलाइन 1090,आपदा हेल्पलाइन 1070 के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *