अल्मोड़ा-एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके द्वारा दिनांक 5 अप्रैल को पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत विमल प्रसाद के जनपद अल्मोड़ा से जनपद चम्पावत स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गयी। विदाई समारोह के दौरान एसएसपी द्वारा पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद के कार्यों की सराहना करते हुए उनके समर्पण,कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की प्रशंसा की गई तथा नवीन तैनाती एवं अग्रिम दायित्वों हेतु शुभकामनाएं दी गईं।इस दौरान नव आगन्तुक पुलिस उपाधीक्षक भावना कैंथोला को जनपद आगमन पर ओपचारिक भेंट कर शुभकामनांए दी।विमल प्रसाद जनपद अल्मोड़ा में नियुक्ति के उपरान्त दिनांक 1 मई 2022 से 5 फरवरी 2025 तक पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा व दिनांक 6 फरवरी 2025 से 4 अप्रैल 2026 तक पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत के पद पर नियुक्त रहे।उनके द्वारा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने,अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था में सुधार, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने, नशा मुक्ति अभियानों को प्रभावी बनाने तथा जनसामान्य के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।विदाई समारोह के दौरान एसएसपी द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना कर समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।साथ ही जनपद पुलिस परिवार द्वारा उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गयी।
विदाई समारोह के दौरान सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, सीओ दूरसंचार राजीव टम्टा, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर,नव आगन्तुक सीओ भावना कैंथोला,प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रमेश चंद्र,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय,निरीक्षक अशोक धनकड़,प्रभारी निरीक्षक जानकी भण्डारी महिला कोतवाली अल्मोड़ा,निरीक्षक दरबान सिंह मेहता यातायात प्रभारी अल्मोड़ा,निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे,निरीक्षक देवेन्द्र सिंह नेगी डीसीआरबी,थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत,पीआरओ/प्रभारी साइबर सैल राहुल राठी,आशुलिपिक महेश कश्यप,उप निरीक्षक सपु मोहित कुमार,उपनिरीक्षक यातायात सुमित पांडे,हीरा सिंह (प्रधानलिपिक),पूरन रावत (आंकिक) सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
