अल्मोड़ा-आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य की अनवरत 100 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में तपन क्षेत्र सह प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए राष्ट्र,समाज और स्वाभिमान के विषयों पर गहन विचार रखे।उन्होंने संघ की शताब्दी यात्रा,संघर्ष,समर्पण और समाज निर्माण के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभिन्न श्रेणियों के प्रमुख जन एवं संघ के स्वयंसेवक सहित जिला संघ चालक किशन गुरुरानी,नगर संघ चालक लक्ष्मण सिंह भोज,विभाग प्रचारक कमल,जिला प्रचारक वीरेंद्र तथा जिला कार्यवाह जगदीश की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन जिला संपर्क प्रमुख सुरेश कांडपाल द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।अंत में तपन ने श्रोताओं के साथ सीधे संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के साथ हुआ। कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा।
