अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों,निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों (यातायात) व प्रभारी इंटरसेप्टर को चौपहिया वाहनों पर शीशों में काली फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध व दोपहिया वाहनों में रेट्रो साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने तथा आम जनमानस के लिए समस्या उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में दिनांक 4 अप्रैल को हरबंस सिंह अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा/यातायात बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम का नगर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान आज भी लगातार जारी रहा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर चेकिंग करते हुए वाहनों की गहन जांच की गई। चेकिंग के दौरान एक कार (थार) चालक द्वारा शीशों पर काली फिल्म लगायी हुई थी व तीन मोटरसाइकिलों (बुलेट) में रेट्रो साइलेंसर लगे पाए गया, जिनसे तेज आवाज उत्पन्न होने से आम जनमानस को असुविधा के साथ सार्वजनिक शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।पुलिस टीम द्वारा तत्काल प्रभाव से कार से मौके पर काली फिल्म हटाया गया व सभी रेट्रो साइलेंसर लगे मोटर बाइकों के चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित मोटर बाइकों को सीज किया गया।कार वाहन चालक को सख्त हिदायत दी कि इस तरह से शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग न करें।साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को भी सख्त हिदायत दी गई कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार के अवैध संशोधन न करें,यातायात नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *