अल्मोड़ा-एक तरफ जहाँ कोरोना महामारी का दौर चल रहा है,लोग अपनी सुरक्षा में घरों में हैं,परन्तु कुछ लोगों द्वारा कोविड कर्फ्यू का फायदा उठाकर शराब बेचे जाने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पंकज भट्ट द्वारा सभी थाना प्रभारियों को ऐसे लोगों पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश पर दिनांक 19 /05/ 2021 को थाना चौखुटिया पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में अभियुक्त सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय श्री राम सिंह उम्र 36 वर्ष, निवासी धुधलिया महर थाना चौखुटिया जनपद अल्मोड़ा को स्कूटी संख्या UK 04AA- 6378 में 02 पेटी पार्टी स्पेशल शराब (कीमत रू0 11520.00,) परिवहन करते व अभियुक्त प्रदीप सिंह अधिकारी पुत्र भगवत सिंह अधिकारी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम धुधलिया बिष्ट थाना चौखुटिया जनपद अल्मोड़ा को मोटरसाइकिल UP25AD-3426 में एक लाल काले रंग के बैग में 26 अध्धे आई०जी०एल नंबर 1 मार्का शराब कीमत (रू0 5720.00) परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है।इस संबंध में थाना चौखुटिया में FIR NO- 10/21 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम व 51Bआपदा प्रबंधन अधिनियम ,2/3 महामारी अधिनियम, 188 भादवि बनाम सुरेंद्र सिंह,व मुकदमा FIR 11/ 21 धारा 60/ 72 आबकारी अधिनियम,51B आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2/3 महामारी अधिनियम, 188 भादवि बनाम प्रदीप सिंह अधिकारी पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष चौखुटिया अशोक काण्डपाल ने बताया कि उक्त दोनों अभियुक्तगण चौखुटिया में ही चाय व सब्जी इत्यादि की दुकान चलाते है, तथा पाण्डुवाखाल से अवैध शराब का परिवहन कर रहे थे।उक्त दोनों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी टीम में अशोक कांडपाल थानाध्यक्ष चौखुटिया,उ० नि० मनमोहन सिंह,आरक्षी नापु० वीरेंद्र राय,आरक्षी नापु० दीपक कुमार,आरक्षी प्रदीप रौतेला शामिल रहे।