अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अपने अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर वांछित अपराधियों,असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं।उक्त निर्देशों के क्रम में दिनांक 3 अप्रैल के प्रातः अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा/यातायात श्री बलवन्त सिंह एवं क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त कोतवाली एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपनी अपनी पुलिस टीमों के साथ विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान प्रमुख चौराहों,बाजार क्षेत्रों,मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा बिना हेलमेट,बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग,त्रुटिपूर्ण दस्तावेज,अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।चेकिंग के दौरान कुल 78 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।साथ ही कई वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु सख्त हिदायत दी गई तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *