अल्मोड़ा-जिलाधिकारी अंशुल सिंह आज डीनापानी स्थित हिमाद्रि हैंडलूम पहुंचे। यहां उन्होंने हिमाद्रि हैंडलूम की गतिविधियों, कार्यों समेत विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। यहां उन्होंने इस संस्थान में तैयार किए जा रहे शॉल, ऊनी वस्त्र, हस्तशिल्प आदि का अवलोकन किया तथा इनके उत्पादन, कच्चे माल की आपूर्ति तथा विपणन के बारे में विभिन्न जानकारियां हासिल की।हिमाद्रि हैंडलूम में हस्तनिर्मित उत्पादों को देखकर जिलाधिकारी ने हर्ष व्यक्त किया तथा यहां कार्यरत महिलाओं के कार्यों की सराहना की। इस दौरान जिलाधिकारी ने हिमाद्रि हैंडलूम में बुनकर महिलाओं से वार्तालाप भी किया तथा उनकी आजीविका तथा आय के बारे में जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार की यह पहल महिला सशक्तिकरण की एक जीती जागती मिसाल है। महिलाएं यहां कार्यरत होकर आत्मनिर्भर बनी हुई हैं।इस संस्थान में 48 महिला बुनकर कार्यरत है तथा 9 महिलाएं फैशन डिजाइनिंग में कार्य कर रही हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि इसको विस्तृत रूप से विकसित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे जिससे और अधिक महिलाओं को यहां नियोजित किया जा सके।इस दौरान परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण केएन तिवारी, हिमाद्रि हैंडलूम से मुक्ति दत्ता समेत अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *