अल्मोड़ा-अल्मोड़ा जिले के लिए गर्व का क्षण सामने आया है जहां जिले की तीन प्रतिभाशाली बेटियों को राष्ट्रीय सावित्रीबाई फुले शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान Columbia Pacific Global Honours Council द्वारा प्रदान किया गया, जो शिक्षा और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।इस प्रतिष्ठित सम्मान से ज्योति सतवाल को नवाजा गया जो वर्तमान में राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खटीमा (ऊधम सिंह नगर) में सहायक अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं।ज्योति सतवाल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।इसी क्रम में शिखा भोज जो पीएनजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में केमिस्ट्री लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं, को भी इस सम्मान से सम्मानित किया गया।शिक्षा क्षेत्र में उनकी मेहनत और समर्पण को इस मंच पर सराहा गया।वहीं प्रियंका बिष्ट जो ऐपण कला के क्षेत्र में निपुण हैं और वर्तमान में नंदादेवी मंदिर अल्मोड़ा के निकट निवास करती हैं को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।उन्होंने पारंपरिक कला को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।तीनों बेटियों की इस उपलब्धि से पूरे अल्मोड़ा क्षेत्र में खुशी की लहर है।स्थानीय लोगों,शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।यह सम्मान न केवल इन प्रतिभाओं की मेहनत का परिणाम है,बल्कि यह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है जो अन्य युवाओं को भी अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *