अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता और परीक्षा समिति के सदस्यों की उपस्थिति में परीक्षा समिति की बैठक विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित हुई।जिसमें सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए।सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ देवेंद्र सिंह धामी ने स्वागत किया।परीक्षा समिति के समक्ष विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो पंकज कुमार शाह ने बैठक का कार्यवृत्त प्रस्तुत किया।बैठक में विषम सेमेस्टर की सम्पादित परीक्षाओं,सम/विषम सेमेस्टर की बैक परीक्षाओं के आयोजन,नॉन एनईपी/ईयर मोड की परीक्षा, विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत परियोजनाओं/सत्रीय कार्य के मूल्यांकन हेतु पारिश्रमिक की दरों को निर्धारित करने,विश्वविद्यालय की उपाधियों को अंग्रेजी भाषा में छपाने, स्नातक/स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की उत्तर पुस्तिका के मूल्याकंन दर संबंधी,केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र में कार्यरत पर्यावरण मित्रों के मानदेय में वृद्धि,आंतरिक/प्रायोगिक परीक्षा छूटे विद्यार्थी संबंधी, एलएल.बी./एलएल.एम./बी.एड. प्रवेश परीक्षा के आयोजन, सम सेमेस्टर की परीक्षा मई माह से प्रारंभ करने, स्नातक/स्नातकोत्तर की मौखिकी/प्रयोगात्मक परीक्षा संबंधी, एनईपी पाठ्यक्रम से संबंधी अंक तालिका में ग्रेड के संबंध में चर्चा,आंतरिक परीक्षा के आयोजन,विश्वविद्यालय द्वारा जारी एनईपी आधारित पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणामों में ग्रेड सिस्टम संबंधी आदि विषयों पर चर्चा हुई और निर्णय लिए गए। इसके साथ ही परीक्षाओं से सम्बद्ध कई विषयों पर चर्चा हुई।अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय के परीक्षा अनुभाग द्वारा विद्यार्थियों के हित में बेहतर कार्य किया है। समय पर परिणाम घोषित किये जा चुके हैं, मूल्यांकन केंद्र ने मूल्यांकन कार्य को ससमय पूर्ण करना सराहना है। परीक्षाओं के परिणाम सही समय पर आना एक ऐतिहासिक क्षण है। इसके लिए परीक्षा नियंत्रक, मूल्यांकन केंद्र आदि को बधाइयाँ। उन्होंने आगे कहा कि परीक्षा समिति की बैठक में परीक्षा से जुड़े हुए विषय पर निर्णय लिए गए हैं। परीक्षा अनुभाग द्वारा परीक्षा कार्यों में तीव्रता और उपलब्धियों पर सराहा।परीक्षा नियंत्रक प्रो पंकज कुमार शाह ने कहा की परीक्षा समिति में परीक्षाओं से संबंधित विषयों पर सर्व सम्मति से निर्णय लिए गए हैं। परीक्षा अनुभाग द्वारा विद्यार्थियों के हित में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार जताया।इस बैठक में ऑनलाइन/ऑफलाइन रूप से समिति सदस्यों ने सुझाव प्रस्तुत किये। साथ ही उन्होंने परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित करने पर परीक्षा अनुभाग को सराहा।परीक्षा समिति की बैठक में प्रो. सुशील कुमार जोशी संकायाध्यक्ष विज्ञान,प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट परिसर निदेशक, प्रो. अनिल कुमार यादव डीन अकादेमिक, कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रो.एस. सी. जोशी संकायाध्यक्ष दृश्यकला,प्रो. हरीश चंद्र जोशी संकायाध्यक्ष कला,अमित कुमार त्रिपाठी वित्त अधिकारी,प्रो. एच. आर.कौशल संकायाध्यक्ष, वाणिज्य,प्रो. ए. के. नवीन संकायाध्यक्ष विधि, प्रो.रिजवाना सिद्धिकी संकायाध्यक्ष, शिक्षा, डॉ. मनोज कुमार बिष्ट नोडल अधिकारी समर्थ,डॉ. हेम पांडे परिसर निदेशक पिथौरागढ़, डॉ. कमल किशोर परिसर निदेशक, बागेश्वर,डॉ सुमित खुल्बे,डॉ. गोकुल देवपा,अनूप सिंह बिष्ट,कमल जोशी,डॉ. पारस नेगी,डॉ.ललित चंद्र जोशी विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी, विपिन जोशी,त्रिलोक सिंह के साथ समर्थ पोर्टल एवं परीक्षा अनुभाग के सदस्य शामिल हुए।
