अल्मोड़ा-अल्मोड़ा गैस सर्विस के मैनेजर राकेश जलाल ने बताया कि अल्मोड़ा गैस सर्विस के द्वारा कल दिनांक 1 अप्रैल को अल्मोड़ा शहरी क्षेत्र में बेस तथा इंदिरा कॉलोनी पर पूर्व की तरह गैस वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केवल क्षेत्र के वे सभी उपभोक्ता जिन्होंने बुकिंग करा ली है तथा DAC नंबर प्राप्त है अपनी गैस प्राप्त कर लें।बुकिंग संख्या तथा DAC देकर ही सिलेंडर की डिलीवरी की जा सकेगी।
