अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों, एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद के स्कूलों,कालेजों, नगर,कस्बों,ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।जिस क्रम में दिनांक 31.03.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन व सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त द्वारा सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर, दन्या में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं,अध्यापकों तथा अभिभावकों को जागरुक करते हुए साइबर फ्रॉड,डिजिटल अरेस्ट,नये आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,भारतीय साक्ष्य अधिनियम,महिला एवं बाल अपराध,उत्तराखण्ड पुलिस एप,गौरा शक्ति,नशे के दुष्प्रभावों,यातायात के नियम, विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर डायल 112,साइबर हेल्प 1930, चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098,आपदा हेल्प लाइन नम्बर 1070 आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।साथ ही वर्तमान में प्रचलित अभियानों के तहत बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार व मजदूर नहीं रखने हेतु जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *